Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनगर निगम बड़ा बजट, छोटी व्यवस्थाएँ चार दिन से जल सप्लाई ठप

नगर निगम बड़ा बजट, छोटी व्यवस्थाएँ चार दिन से जल सप्लाई ठप

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम बुरहानपुर का वार्षिक बजट लगभग एक हज़ार करोड़ रुपये का है। इतना बड़ा बजट होने के बावजूद शहर में मूलभूत सुविधाओं की कमी नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। इसका ताजा उदाहरण शहर के शनवारा क्षेत्र की पानी टंकी से जुड़ा हुआ है, जहाँ पिछले चार दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह बंद पड़ी है। कारण कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि एक साधारण तकनीकी समस्या है पानी सप्लाई करने वाला पंप खराब हो जाना। जब इस समस्या की जानकारी ली गई तो सामने आया कि पंप की मरम्मत इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं हैं। यह स्थिति नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। करोड़ों के बजट के बावजूद यदि जरूरी स्पेयर पार्ट्स तक स्टॉक में नहीं हैं, तो यह साफ तौर पर खराब व्यवस्था और लापरवाही को उजागर करता है। पानी जैसी बुनियादी जरूरत की आपूर्ति ठप होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह तो गनीमत है कि अभी सर्दी का मौसम है नगर निगम का दायित्व केवल बड़े बजट पेश करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस बजट का सही और समय पर उपयोग करना भी उतना ही जरूरी है। जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्पेयर पार्ट्स का पूर्व भंडारण और त्वरित मरम्मत प्रणाली होना अनिवार्य है। शनवारा क्षेत्र की यह समस्या पूरे शहर के लिए एक चेतावनी है। यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में गर्मी के मौसम में ऐसी परेशानियाँ और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। निगम के जिम्मेदारों को चाहिए कि वह जवाबदेही तय करे, व्यवस्थाओं को मजबूत करे और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ निर्बाध रूप से उपलब्ध कराए,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments