Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनगर अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच जन समस्याओं को लेकर सक्रिय...

नगर अध्यक्ष बदलने की अटकलों के बीच जन समस्याओं को लेकर सक्रिय हुए टाक

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस संगठन में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष रिंकू टाक के शहर अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के दो फाड़ साफ़ तौर से नजर आ रहे हैं तथा उनकी नियुक्ति को होल्ड पर रख कर किसी मुस्लिम को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है इस को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष रिंकू टाक ने अपना दायित्व निभाते हुए शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव से मिलकर नगर की स्वच्छता पीएम आवास व अन्य मामलों को लेकर चर्चा की उनके साथ पार्षद व अन्य कांग्रेस नेता भी देखे गए। उन्होंने निगम आयुक्त का ध्यान पीएम आवास की राशि खातों में डालने जो नाम छूट गए हैं उन्हें सूची में शामिल करने की मांग करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने की मांग की है शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक को लेकर अजय रघुवंशी अरुण यादव गुट और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी गुट आमने-सामने हैं अजय गुट के नेता यह कह कर टाक को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि वह कांग्रेस की सक्रिय राजनीति से जुड़े नेता नहीं है उनका पार्टी को कोई योगदान नहीं है कांग्रेस संगठन में वह आज तक किसी छोटे से छोटे पद पर नहीं रहे भला ऐसे में उन्हें सीधे शहर अध्यक्ष कैसे बना दिया गया जबकि पार्टी में अन्य वरिष्ठ जो वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़कर विभिन्न पदों पर रहे उन्हें नजर अंदाज कर पैराशूट के रूप में कमलनाथ ने उन्हें शहर अध्यक्ष बना दिया हमीद काजी और उनका गुट विधानसभा और महापौर चुनाव में टिकट मुस्लिम अल्पसंख्यक नेता को देने की मांग करता रहा है तो फिर कांग्रेस संगठन के पद पर किसी मुस्लिम नेता को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात पर क्यों चुप रह कर रिंकू टाक का समर्थन कर रहा है। इसी गुटबाजी के चलते जिले में कांग्रेस के दो फाड़ साफ दिखाई दे रहे हैं अजय गुट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर किसी मुस्लिम कांग्रेस नेता को नियुक्ति कराना चाहता है ऐसे में सुपारी सरोते के बीच अटकी दिखाई दे रही है अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान क्या निर्णय लेता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments