Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरधर्म गुरुओं कि सालगिरह धूमधाम से मनाई गई

धर्म गुरुओं कि सालगिरह धूमधाम से मनाई गई

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दाऊदी बोहरा समाज के रूहानी पेशवा 52वें दाई मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की 112 वीं सालगिरह एवं 53 दाई अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 79 सालगिरह के मौके पर बुरहानपुर शहर आमिल सैफुद्दीन भाई साहब अमरावती वाला की सदारत में एक जुलूस का आयोजन नजमी मस्जिद जमात खाने से किया गया जिस में रंग बिरंगी पोशाक पहनकर बच्चे एवं घोड़े और बगिया हकीमी स्काउट बैतूत तालीम स्काउट बुरहानपुर समाज के समाज जन पुरुष एवं बच्चे सभी लोग शामिल हुए नजमी मस्जिद जमात खाने से जुलूस निकलकर रोशन चौराहा पाला बाजार इकबाल चौक सुभाष चौक गांधी चौक फुल चौक सिटी कोतवाली से अंडा बाजार स्थित जकवी हवेली में जुलूस का खत्म हुआ 6 जून फैजुल मवाइद बुराहनिया के सचिव तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया जुलूस में जगह जगह पर जनप्रतिनिधि एवं नेताओं ने सैयदना साहब की सालगिरह के मौके पर जुलूस का भव्य स्वागत किया एवं सैयदना साहब के प्रतिनिधि शहर आमील सैफुद्दीन भाई अमरावती वाला को पुष्प फूल और गुलदस्ते देकर जगह-जगह स्वागत किया इसमें बुरहानपुर शहर के विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर हर्षित सिंह कमलेश शाह अमर यादव पार्षदप्रतिनिधि हमीद डायमंड शैली कीर डॉ तारीक रोटरी क्लब लायंस क्लब और सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह जगह जुलूस का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments