Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरधन के चक्कर में धर्म को कभी मत छोड़ना-पंडित प्रदीप मिश्रा

धन के चक्कर में धर्म को कभी मत छोड़ना-पंडित प्रदीप मिश्रा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) श्री शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस पर ही सारे रिकार्ड तोड़ते हुए लाखों की संख्या में पधारे श्रद्धालुआंे की शिव भक्ति को दर्शा रही है। बुरहानपुर सनातन काल से ऋषि मुनियों, संत महात्माओं और सभी धर्मांे के धर्माचार्याें की तपो भूमि रहा है। इसके आसपास अनेक शिवालय पूजे जाते रहे है। जो कि शिव जी के प्रति इस ब्रघ्नपुर क्षेत्र की अनन्य भक्ति का साक्षात दर्शन करा रही है।
यह बात प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुरहानपुर में शिव महापुराण कथा के प्रथम दिवस कही। श्री मिश्रा ने ब्रघ्नपुर मंे कथा का आयोजन करने वाली शिव महापुराण समिति संयोजक अर्चना चिटनिस को शिव भक्तों के इस मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर कराए जा रहे इस भक्ति के महासंगम का श्रेय प्रदान किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हमको धन के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए और धन के चक्कर में धर्म तो कभी भी मत छोड़ना। हमारा शरीर स्वस्थ है वह जब तक प्राण है तब तक जीव अपने आराध्य शिव की तपस्या कर ले तो बेहतर है। इस शरीर से स्वस्थता रूपी प्राण निकल जाने पर यही शरीर शव हो जाता है? हम जहां रहे वहां श्रेष्ठ बनने का काम करें यहीं साधु स्वरूप है। सन्यासी, तपस्वी होकर ही मनुष्य साधु नहीं बनता, ग्रहस्थ और सांसारिक जीवन जीते हुए भी साधुत्व को पाया जा सकता है कथा संयोजक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान शिव की भक्ति हमें वास्तविकता से परिचय कराती है।कथा में बुरहानपुर के सभी संत, महंत और ब्राम्हण वृंद उपस्थित रहे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर उपस्थित संत, महंत और ब्राम्हणवृंद को अभिवादन करते हुए भागवताचार्य को प्रणाम किया। कथा विराम महाआरती सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, उद्योगपति संजय अग्रवाल नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, किशोर पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टाक, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, ईश्वर चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनाली प्रदीप पाटिल, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेन्द्र तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments