बुरहानपुरमध्य प्रदेश

तोड़फोड़ आगजनी और छेड़छाड़ की घटना के बाद अब ग्रामीणों का गांव से पलायन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) रविवार शाम गणपति चल समारोह में हुई पत्थर बाजी की घटना आगजनी तोड़ फोड़ और घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद ग्रामीण भयभीत होकर गांव से पलायन करने को मजबूर है यहां सामाजिक तत्वों के बढ़ते होसलो पर पुलिस की लगाम नहीं होने से विगत 2 वर्षों और इस से पूर्व भी यहां अनेक बार सांप्रदायिक तनाव के हालात बने हैं वर्तमान की घटना के बाद गांव में सीआरपीएफ फोर्स तैनात किया जा चुका है यहां अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति है। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर मामला कायम कर घटना की जांच की जा रही है तो वही इस घटना को लेकर बिरोदा ग्राम के तड़वी भील समाज और कांग्रेस की ओर से पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के साथ मुलाकात कर ज्ञापन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है जबकि पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाएं रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम बिरोदा में तड़वी भील समाज पर किसी न किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनती है लेकिन दोनों समाज के बीच दरार डालने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई नहीं होने से यहां हालात बिगड़ रहे हैं जिस पर पुलिस प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button