बुरहानपुरमध्य प्रदेश

झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुश गवार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लंबे इंतजार के बाद पिछले दो दिनों से जिले में हो रही मौसम की झमाझम बारिश से मौसम खुश गवार हो गया है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं ज्ञात हो की पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश के नहीं होने से जहां तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी वहीं खेती किसानी के कार्य में भी चिंता जताई जा रही थी मौसम के बेरुखी होने के चलते फसलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा था लेकिन अब बड़े इंतजार के बाद जिले भर में झमाझम बारिश होने से जहां खेती किसानी कार्य में राहत मिली है वहीं अब जिले में नदी नाले और तालाबों के भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है वर्षा ऋतु को आरंभ हुए दो माह का समय बीत चुका है लेकिन अब भी जिले में औसत वर्षा दर्ज नहीं की गई है जिले को अभी और झमाझम बारिश का इंतजार है तब कहीं तालाबों में जलस्तर बढ़ेगा वही भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button