Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरचैनेलाइजेशन के कार्य में हो रही देरी: शहर वासियों की मुसीबत

चैनेलाइजेशन के कार्य में हो रही देरी: शहर वासियों की मुसीबत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में चैनेलाइजेशन के कार्य में हो रही देरी शहर वासियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुकी है। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख नालों को चैनेलाइजेशन के जरिए एक दूसरे से जोड़कर शहर के बीच भरने वाले जल भराव को दूर करने की कवायद करोडों के खर्चे से की गई है, लेकिन इस कार्य में होने वाली देरी के कारण शहर वासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिंधीपुरा रोड स्थित चैनेलाइजेशन के कार्य में हो रही देरी से पूरा मार्ग महीनों से बंद है, जिसके चलते यहां गंदगी का अंबार भी लग चुका है। इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए परेशानी हो रही है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि चैनेलाइजेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कार्य की जटिलता और अन्य कारणों से इसमें देरी हो रही है। हालांकि, शहर वासियों को इस देरी का कोई मतलब नहीं है, वे बस चाहते हैं कि उनका मार्ग जल्द से जल्द खुल जाए और उन्हें अपने घरों तक आसानी से पहुंचने का रास्ता मिल जाए। इस समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह दिखाई दे रहे हैं लेकिन चैनेलाइजेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना होगा। शहर के जिन क्षेत्रों में चैनेलाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है वहां भी मोटे की बारिश ने जल भराव की स्थिति पैदा की है अब ऐसे में शहर के नालों का चैनेलाइजेशन पूरा होने के बाद आगामी दिनों में होने वाले बारिश में शहर के बीचो-बीच जल भराव की स्थिति बनेगी या नहीं इसको लेकर असमंजस बना हुआ है क्योंकि नगर निगम द्वारा जिन बड़े नालों और नालियों में पाइप डालकर चैनेलाइजेशन का कार्य किया गया है उन नल और नालियों से गाद को साफ किए बिना ही पाइप डालकर जोड़ने का कार्य किया गया है अब ऐसे में आगामी वर्षा ऋतु में इन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनेगी या नहीं इसको लेकर असामंजस बरकरार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments