Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरघोषणाओं से नहीं होता विकास धरातल पर उतर कर देखें घोषणावीर भाजपा...

घोषणाओं से नहीं होता विकास धरातल पर उतर कर देखें घोषणावीर भाजपा के नेता

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी ने किसानों की केला फसल के नुकसान फसल बीमा योजना और केले के कम दाम मिलने पर भाजपा के लोकप्रिय सांसद और विधायक को आड़े हाथों लेते हुए एक प्रेस रिलीज के माध्यम से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तेज बारिश ने सैकड़ो किसानों की तैयार केला फसल को बर्बाद कर दिया है, फसल बीमा जैसी योजना के लागू नहीं होने से किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिलेगा घोषणावीर सांसद और विधायक धरातल पर उतरकर किसानों की जलवंत समस्याओं पर ध्यान देकर किसान को सरकार से न्याय दिलाए आए दिन बिचौलियों की राजनीति से केले के गिरते भाव से किसान परेशान है और अब फिर एक बार प्राकृतिक आपदा ने किसानों का करोड़ों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय सिंह रघुवंशी ने सांसद और विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल करोड़ों की घोषणाएं करने से विकास नहीं होगा उसके साथ जमीनी स्तर पर उतरकर काम करना होगा तब आम आदमी और किसान को न्याय मिलेगा उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार से कहकर फसल बीमा योजना को लागू कराए तब विकास होगा केवल कागजी घोषणाएं वैसी है जैसे कागज के फूल जो कभी खुशबू नहीं दे सकते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments