Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरखेलकूद से बच्चों में बढ़ती है शारीरिक एवं मानसिक शक्ति

खेलकूद से बच्चों में बढ़ती है शारीरिक एवं मानसिक शक्ति

बुरहानपुर (अकील ए आजाद) प्रतिस्पर्धा के इस युग में जहां एक और बच्चों पर शिक्षा मैं प्रथम आने का मानसिक तनाव रहता है उसी बीच अगर कुछ समय बच्चे खेल कूद में दें तो उनका मानसिक और शारीरिक जीवन तनाव मुक्त हो जाता है और वह शिक्षा में और अधिक परिश्रम से अच्छे से अच्छा करने का प्रयत्न करते हैं यह बात खुशी के पल संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कौर कीर ने ग्राम लोनी में आंगनवाड़ी बच्चों को खिलौने, गेम्स एवं पोस्टिक आहार वितरित करते हुए कही श्रीमती हरप्रीत किर ने बताया कि संस्था द्वारा आंगनबाड़ी बच्चों को खिलौने ,गेम्स एवं पोस्टिक आहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर आंगनवाड़ी कि श्रीमती उज्जवला लोनी ग्राम की सरपंच श्रीमती तृप्ति पाटिल एव संस्था से जुड़ी सदस्य श्रीमती पूजा शर्मा, स्नेहा जोशी, मीनाक्षी शर्मा ,राजश्री मीनू मालानी, नेहा शर्मा ,स्वीटी कोचर , किरण चांडक, रानी पारीक आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments