Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान बाइक रैली निकाल जताया...

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान बाइक रैली निकाल जताया विरोध

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार प्रदेश में वोट चोरी का मामला उजागर करने के बाद कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी के साथ वोट चोरी को अभियान के रूप में लेकर पूरे देश में चलाया है वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत बुरहानपुर में भी शहर और जिला कांग्रेस की ओर से गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली का आयोजन किया जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक की अगुवाई में निकल गई इस रैली में कांग्रेस के सभी गुटों से नेता नजर आए गांधी चौक से रवाना हुई बाईक रैली में पार्षदों सहित अन्य नेता नजर आए जो भाजपा के वोट चोरी के मुद्दे पर नारेबाजी करते देखे गए वहीं दूसरी और भाजपा इस अभियान को दबाने और सुर्खियों में बने रहने को लेकर राहुल गांधी के एक बयान को निशाना बनाकर आंदोलन कर राजीव गांधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर रही है भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी से इतनी भयभीत है कि उसका बड़ा और छोटा नेता सभी कांग्रेस और राहुल गांधी की बुराई कर उन्हें समाचार पत्रों में पब्लिसिटी दिला रहे हैं कांग्रेस जब कि केवल आधारभूत मुद्दों पर भाजपा का विरोध कर रही है बुधवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित बाइक रैली में कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग को आधे हाथों लेकर इसमें सुधार की मांग की है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments