Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरउद्यमी संवाद में बोले मुख्यमंत्री निमाड़ की इन्वेस्टर मीट से होगा उद्योगों...

उद्यमी संवाद में बोले मुख्यमंत्री निमाड़ की इन्वेस्टर मीट से होगा उद्योगों का विकास रखे जाएंगे सभी मुद्दे

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) उद्योगों की समस्याओं को लेकर उद्यमी संवाद का आयोजन पूर्व मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी की पहल पर किया गया जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शिरकत की शहर की बड़े उद्योगों के साथ ही बुरहानपुर के पारंपरिक पावरलूम उद्योग की समस्याओं पर भी उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा कि बुरहानपुर मध्यप्रदेश का प्रमुख पावरलूम कपड़ा उत्पादन केंद्र है, हाल ही में उद्यमी संवाद के दौरान चर्चा का मुख्य विषय बना। मुख्यमंत्री ने शहर के विभिन्न उद्योगों से जुड़े उद्योगपतियों के साथ संवाद करते हुए उनके मुद्दों और सुझावों को सुना। विशेष रूप से पावरलूम उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।उद्योगपतियों ने बताया कि बुरहानपुर में पावरलूम इकाइयों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। साथ ही, महंगी बिजली की समस्या ने उद्योग के उत्पादन और लागत पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।उद्योगपतियों ने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द समान रूप से सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि उनकी उत्पादन क्षमता और व्यापार में सुधार हो। इसके अलावा, पावरलूम उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों ने पूरे प्रदेश में समान रूप से कपड़े की नीति बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि यदि नीति एक समान नहीं होगी, तो कपड़ा उत्पादन क्षेत्र में उद्योगों के बीच प्रतिस्पर्धा असमान होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को प्रदेश भर में पावरलूम उद्योग के लिए एक समान नीति लागू करनी चाहिए, जिससे छोटे और मध्यम उद्योग भी प्रतिस्पर्धा में टिक सकें और उत्पादन में वृद्धि हो। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द ही निमाड़ इन्वेस्टर सबमिट में इन मुद्दों को रखकर इसके समाधान निकलने का आश्वासन दिया
उन्होंने कहा कि उद्योगों को सहूलियत और उचित नीति देने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
बुरहानपुर के पावरलूम उद्योग को समय पर सुविधाएं और समान नीति मिलने से न केवल उद्योग की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि यह राज्य के कपड़ा उत्पादन क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में भी मदद करेगा। बुरहानपुर में विभिन्न क्षेत्र के उद्योगों के विकास के लिए विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस दीदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से पक्ष रखते हुए उन्हें सुविधाएं देने की मांग की और आशा व्यक्त की के उद्योगपतियों और सरकार के बीच यह संवाद, उद्योग और शासन के बीच बेहतर सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments