Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरचार माह से वेतन नहीं मिलने से अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक...

चार माह से वेतन नहीं मिलने से अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक परेशान जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 11 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन की चेतावनी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले के अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत 35 से अधिक शिक्षक पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि नियमित रूप से स्कूलों में अपनी सेवाएं देने के बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा हैसमस्या को लेकर जिले के अशासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि पिछले चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दैनिक आवश्यकताओं के साथ बच्चों की पढ़ाई, मकान किराया, बिजली-पानी के बिल और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है शिक्षकों ने कहा कि अनुदान प्राप्त स्कूलों में वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद वेतन के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर लगाना पड़ रहा है।उनका कहना है कि वेतन भुगतान में देरी का सीधा असर शिक्षकों और उनके परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित चार माह का वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। शिक्षकों ने बताया कि 11 सितंबर को भोपाल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक शामिल होकर अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखेंगे। शिक्षकों ने शासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर नियमित रूप से वेतन उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिक्षकों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments