Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरअपने नंबर बढ़ाने की जुगत में कांग्रेस के सभी गट यात्रा के...

अपने नंबर बढ़ाने की जुगत में कांग्रेस के सभी गट यात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) 20 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ग्राम बोदरली पहुंचकर मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी इसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अजय रघुवंशी एवं उनकी पूरी टीम स्वागत की तैयारियों में जुटी हुई है बुरहानपुर में राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत हो ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं वैसे तो जिले में कांग्रेश विभिन्न गुटों में बटी हुई है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बुरहानपुर पहुंचने पर उन का ऐतिहासिक स्वागत हो तथा राहुल की नजरों में उनके नंबर बढ़ें इस को लेकर सभी नेता अपने अपने स्तर पर काम से लगे हैं यात्रा के स्वागत को लेकर मुख्य भूमिका शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी निभा रहे हैं तथा अन्य गुटों के नेताओं ने भी जिम्मेदारियां संभाल रखी है महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे ग्राम बोदरली से यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी इसको लेकर प्रदेश भर के कांग्रेस के बड़े नेता 19 नवंबर तक बुरहानपुर पहुंचने की संभावनाएं हैं तथा कांग्रेस के वरिष्ठ और कनिष्ठ नेताओं के रुकने के लिए शहर भर के होटल लॉज और समाज की वाडीयों के बुक होने का सिलसिला जारी है 20 नवंबर के यात्रा आगमन की तैयारियों को देखने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी 12 नवंबर को बुरहानपुर आने वाले हैं प्रदेश स्तर पर गुटों में बटी कांग्रेस के नेता अपने नंबर राहुल गांधी की नजरों में बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार में लगे हैं यात्रा के प्रदेश समन्वयक कैलाश अग्रवाल सज्जन सिंह वर्मा अरुण यादव सहित दर्जन भर नेता अब तक बुरहानपुर पहुंचकर यात्रा के स्वागत तैयारियों पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर इसे सफल बनाने की अपील कर चुके हैं वहीं जहां कांग्रेस के स्वागत में जमीनी स्तर पर मेहनत हो रही है वही यात्रा के पूरे रास्ते ग्राम बोदरली से ट्रांसपोर्ट नगर तक के पूरे मार्ग पर होर्डिंग लगाने के लिए खींचतान भी चल रही है राहुल गांधी अपनी यात्रा विश्राम के बाद 22 नवंबर को प्रातः यात्रा प्रारंभ कर ट्रांसपोर्ट नगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे इसे लेकर भी जिला कांग्रेस कमेटी के अजय रघुवंशी व्यवस्थाओं में जुटे हैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जिले में कांग्रेस के किस गुट के नंबर बढ़ेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments