अकैडमी संचालक बोले हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं

0
109

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शहर के छात्राओं को अच्छी कॉम्पिटेटिव शिक्षा दिलाने और उन्हें अपने घर परिवार में रहकर अपने मकसद को पाने के लिए अकादमी में कोचिंग कर अपना स्थान प्राप्त करेंगे इस उद्देश्य को लेकर शहर की प्रतिभाओं को सोने जैसा खर चमकने की दिशा में यह अकैडमी मिल का पठार साबित होगी शहर के युवा समाजसेवी एवं भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता रमेश पाटीदार के सहयोग से इस संस्था का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें प्रतिभा निकालने के उद्देश्य से कोचिंग के एडमिशन प्रारंभ है यह अकैडमी शहर के आठवीं से 12 वीं तक के ऐसे बच्चों की योग्यता को परख उन्हें अपने क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन देगी जेईई और आई आई टी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगी अकादमी डायरेक्टर रत्नेश पाटीदार ने यहां मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब छात्र -छात्राओं को अपना घर बार नहीं छोड़ना पड़ेगा इस अकादमी में योग्य अनुभवी शिक्षक इन छात्राओं को मार्गदर्शन देकर कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं के लिए तैयार करेंगे वहीं उन्होंने यह भी बताया कि एकेडमी स्कॉलरशिप भी प्रदान करेगी इसके लिए 26 अप्रैल को एक परीक्षा आयोजित की जाएगी इसमें उत्तीर्ण छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए काउंसलिंग कर तैयार किया जाएगा संचालक से पूछे जाने पर कि यहां इससे पूर्व अन्य संस्थाएं भी उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को तैयार कर कॉम्पिटेटिव परीक्षा दिलवा रही है इस पर संचालक ने कहा कि हमारा किसी से कोई मुकाबला नहीं है वह अपने तरीके से काम कर आगे बढ़ रहे हैं हम अपने तरीके से काम करेंगे दोनों का उद्देश्य शहर के बच्चों को अपने घर परिवार के बीच रहकर राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तैयारी कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here