नगर निगम गलियारों में बैठक की सुग बुगाहट 9 माह बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकती है बैठक

0
125

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम परिषद की साधारण सभा की बैठक 9 माह के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में हो सकती है इसकी सुग बुगाहट नगर निगम के गलियारों में सुनने को मिल रही है परिषद की पिछली साधारण सभा की बैठक जून 2025 में आहूत की गई थी इससे पूर्व अक्टूबर 2024 में उसके बाद विपक्ष सहित कांग्रेस पूरी तरह खामोश है नगर निगम पार्षदों का लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने को है नवंबर 2027 में नगर निगम के चुनाव होना है लेकिन विकास के नाम पर सन्नाटा है पहली बार के चुने पार्षद सर्वाधिक प्रताड़ित हैं वरिष्ठ पार्षदों ने मौन धारण कर रखा है बस विकास के नाम पर नाला चैनेलाइजेशन का कार्य दिखाई दे रहा है कायाकल्प में बने रोड किसी बहाने खोद कर रख दिए हैं मार्च के अंतिम सप्ताह में साधारण सभा की बैठक होना है 9 माह के बाद होने वाली बैठक के लिए विपक्ष की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दे रही है पार्षद एक दूसरे की ओर इस उम्मीद के साथ तक रहे हैं कि कुछ हलचल हो लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने मौन धारण कर रखा है शहर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है सड़क पानी और सफाई का बुरा हाल है शहर की चुनी हुई सरकार के माध्यम से जो शहर का विकास होना था वह दिखाई नहीं दे रहा है जनता के साथ पार्षदों की अपनी पीड़ा है बैठकें समय पर क्यों नहीं हो रही विपक्ष सत्ता पक्ष से पूछने में क्यों डर रहा है विपक्ष का कोई विरोध सत्ता पक्ष के खिलाफ सामने नहीं आ रहा है अक्टूबर 2024 की बैठक से पूर्व विपक्ष सहित कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़े आंदोलन हुए मामला कलेक्टर एसपी तक पहुंचा न्यायालय में जाने की बात की गई लेकिन अचानक सब कुछ शांत कोई मामला आगे नहीं बड़ा और 9 माह बाद बैठक की सुगबुगाहट आखिर विपक्ष की इस खामोशी का राज क्या है शहर की जनता जानना चाहती है विपक्ष सामने आकर जनता को जवाब दे यह शहर वासियों की मांग है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here