शहर के युवा प्रोड्यूसर डायरेक्टर की मेहनत रंग लाई दशकों के इंतजार के बाद रिलीज होगी फिल्म हम में शहंशाह कौन

0
112

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अपनी मेहनत और लगन के चलते शहर के युवा असलम मिर्ज़ा शबाना मिर्जा फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल के बाद बड़े बैनर की मल्टी कास्ट फिल्म हम में शहंशाह कौन को रिलीज करने जा रहे हैं यह फिल्म दशकों पहले जानी-मानी एक्ट्रेस रीना रॉय के भाई राजा राय ने जिस में शत्रुघ्न सिन्हा हेमामालनी अनीता राज ओमशिवपुरी और रजनीकांत जैसे बड़े कलाकारों की कास्ट की फिल्म है लेकिन रिलीज होने से पहले राजा राय के बेटे की मौत और फिर फिल्म के डायरेक्टर हरमेश मल्होत्रा के निधन के बाद यह फिल्म राजा राय रिलीज नहीं कर पाए दोनों की मौत ने उन्हें गहरा सदमा दिया और उन्होंने इस फिल्म को रिलीज करने का ख्याल दिल से निकाल दिया इसी बीच शहर के युवा डायरेक्टर और प्रोड्यूसर असलम मिर्जा और शबाना मिर्जा की मुलाकात राजा राय से हुई इसके बाद असलम मिर्जा ने इस फिल्म को अपने हाथों में लेकर नए सिरे से आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर इसे रिलीज के लिए तैयार कर लिया इस संबंध में असलम मिर्जा और शबाना मिर्जा ने इस प्रतिनिधि से विशेष चर्चा में बताया कि राजा राय की यह फिल्म दशकों पहले बनकर तैयार थी लेकिन दो हादसों के बाद राजा राय नर्वस हो गए और फिल्म को रिलीज करने का ख्याल दिल से निकाल दिया लेकिन जब मेरी मुलाकात राजा राय से हुई तो उन्होंने बताया की फिल्म तैयार है लेकिन पुरानी तकनीक पर आधारित है जिसे मैंने उसे नई तकनीक के साथ कन्वर्ट करने का प्रस्ताव राजा राय के सामने रखा जिसे उन्होंने स्वीकार किया अब यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है इसमें बड़ी मल्टी कास्ट के साथ आनंद बक्शी के गीत और संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है फिल्म की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के द्वारा की गई है असलम मिर्जा ने बताया की फिल्म को नई तकनीक में कन्वर्ट करने का पूरा खर्च उनके द्वारा उठाया गया है जल्दी यह फिल्म देश के साथ बुरहानपुर के सिनेमाघरों में भी रिलीज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here