आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन इन्दौर कार्यकर्ताओं का रहा दबदबा -अब्बासी

0
101

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश मे कई महीनों से भंग और सुस्त पड़ी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की फौज़ को सक्रिय करने और जोश भरने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने यह जिम्मेदारी इस बार आप के पूर्व विधायक एवं कानून एवं गृह मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को दी है ।आम आदमी पार्टी अल्प संख्यक विभाग मे दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने डा इक़बाल मोहम्मद अब्बासी ने बताया कि 27 फ़रवरी को आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के शराब घोटाले के आरोप में साउथ एवेन्यू कोर्ट दिल्ली द्वारा आप पार्टी के नेताओं की ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिलने पर रिहा किया गया जिसके नतीजे मे पूरे देश के आप कार्यकर्ताओं मे जश्न और उत्साह का माहौल बना हुआ है देश भर के विभिन्न राज्यों में आम आदमी पार्टी उत्साहित है इसी माहौल को देखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से जितेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश मे कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां करना शुरू कर दी मध्य प्रदेश की राजनीति में किसी भी दल की कार्यकारणी में हमेशा प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इन्दौर शहर का दबदबा बरकरार रहा है इस बार भी आप पार्टी की राज्य इकाई के गठन में इंदौरी आप कार्यकर्ताओं ने का दबदबा देखने को मिला प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद एडवोकेट अनुराग यादव के निवास पर नए नियुक्त साथियों का स्वागत एवं संवाद का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल गुप्ता प्रदेश सचिव कमलेश मालवीय महिला विंग की प्रदेश सचिव दीपिका सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी चौहान जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा राकेश उपलावड़िया राजेश कुमावत नरेंद्र कुशवाहा सन्नी गौड दिलीप जैन शशिकांत बर्थरीया इंदर विक्रम सिंह विनोद जाधव वीरेंद्र चौहान राधेश्याम धीमान सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here