विश्व शांति परिषद द्वारा शहर अध्यक्षों की नियुक्ति

0
96

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विश्व शांति परिषद देश और दुनिया में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। परिषद का मूल लक्ष्य समाज में आपसी समझ, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देना है, ताकि विभिन्न वर्गों, धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम और एकता कायम रहे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए परिषद समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति करती है, जो संगठन के सिद्धांतों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष जाकिर खान की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर के लिए अब्दुल मजीद को जयपुर शहर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मजीद खान सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में शहर में परिषद के उद्देश्यों को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।
विश्व शांति परिषद देश विदेश में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पदों पर योग्य एवं समर्पित व्यक्तियों की नियुक्ति कर अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है। परिषद का मानना है कि मजबूत नेतृत्व ही संगठन को जनसंपर्क, सामाजिक सेवा और शांति स्थापना के कार्यों में सफल बनाता है। इस नियुक्ति से न केवल जयपुर में संगठन की गतिविधियाँ तेज होंगी, बाल के पूरे प्रदेश में समाज में शांति, सद्भाव और सहयोग की भावना भी और अधिक मजबूत होगी। परिषद का संकल्प है कि वह अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी और वैश्विक स्तर पर शांति का संदेश फैलाती रहेगी। इसी कड़ी में विश्व शांति परिषद अन्य प्रदेशों में भी प्रदेश अध्यक्ष सहित शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने पर विचार कर रही है जिसका निर्णय जयपुर नगर निगम के मनोनीत पूर्व पार्षद एवं विश्व शांति परिषद के उपाध्यक्ष जाकिर खान की अनुशंसा के साथ जल्द ही किया जाएगा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here