बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान लगातार फर्जी एवं सुनियोजित आपत्तियां दर्ज कराकर मतदाताओं को परेशान किए जाने के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। इसी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पार्षदों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रशासन को कड़ा विरोध दर्ज कराया कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि SIR के नाम पर बड़ी संख्या में फर्जी लोगों द्वारा आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य विशेष रूप से कांग्रेस समर्थक मतदाताओं को डराना, उनके नाम वोटर लिस्ट से कटवाना और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना है। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शहर के सभी पुलिस थाना प्रभारियों से चर्चा कर उन्हें स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की फर्जी शिकायत, दबाव या डराने-धमकाने की राजनीति को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रिंकू टॉक ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह पूरी प्रक्रिया भाजपा द्वारा प्रायोजित राजनीतिक साजिश है। भाजपा के लोग प्रशासन की आड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को निशाना बना रहे हैं। SIR की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर जानबूझकर वोटरों पर आपत्तियां लगाई जा रही हैं, रिंकू टॉक ने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है कांग्रेस हर मोर्चे पर, हर स्तर पर और पूरी ताकत से इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगी उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने को तैयार है इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व विधायक हमीद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, पार्षद फहीम हाशमी, वाजिद इकबाल, इंद्रसेन देशमुख, एडवोकेट उबेद शेख, विनय शाह राकेश खत्री, अहफ़ाज़ मुज्जु मीर मुज्जु मीर, इनाम अंसारी, कैलाश यावतकर, असगर चौधरी, आशीष भगत, शेख आरिफ, साजिद अंसारी, अरुण महाराज, शेख रुस्तम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।











