बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला अस्पताल के निकट क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 15 करोड़ की से अधिक की लागत में किया गया है इस यूनिट के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है यहां मशीनरी सहित अन्य एसेसरीज की खरीदी मामले में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस यूनिट का मुआयना कर एसेसरीज भी देखी जिसमें खरीदी में भ्रष्टाचार होना साफ प्रतीत होता है मामले में सिविल सर्जन के द्वारा चार सदस्य जांच टीम बनाई गई जिसमें सामने आया कि यह पूरी एसेसरीज 10 लख रुपए से भी अधिक मूल्य की नहीं है जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इस एसेसरीज का 27 लख रुपए के लगभग बल दिया है मामले में उच्च स्तरीय जांच के बाद भाजपा की कथनी और करनी में फर्क होना का मामला उजागर होता दिखाई देता है भाजपा का दवा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना रहा है लेकिन यहां उसी के शासनकाल में 15 लख रुपए से अधिक की वित्तीय अनियमित सामने आने से भाजपा के शासन पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई देता है सांसद ने इस पूरे मामले पर कहा है कि इस भ्रष्टाचार में जो लोग लिप्त हैं उन्हें बेनकाब किया जाएगा











