बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राष्ट्रीय महत्व के कार्य एसआईआर के कार्य में बीएलओ के सहायक घोर लापरवाही करने के मामले भी सामने आ रहे हैं चुनाव आयोग के द्वारा मध्य प्रदेश में एसआईआर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है इसके लिए बीएलओ की नियुक्ति के साथ उन्हें सहायक के रूप में शिक्षक और आंगनवाड़ी साहीकाऐं दिए गए हैं जो एसआईआर के फॉर्म मतदाताओं से जमा कर बीएलओ के मार्गदर्शन में उन्हें आयोग के एप पर ऑनलाइन करना है ताकि मतदाता की सही जानकारी एप पर लॉक हो सके लेकिन इस कार्य में ऐसी भी शिकायतें सामने आ रही है कि बीएलओ के सहायक के रूप में कार्य करने वाली आंगनवाड़ी की साहिकाएं काम में लापरवाही कर मतदाताओं के फॉर्म समय पर आयोग के ऐप पर लोड करने से इनकार कर रहे हैं जिसके चलते मतदाताओं में आक्रोश देखा जा रहा है ज्ञात होकी राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला रात और दिन कार्य में जुटा हुआ है ऐसे में मैदानी अमले के जिम्मेदारों का यह रवैया जहां कार्य में बाधा उत्पन्न कर छवि खराब कर रहा है वही ऐसे गैर जिम्मेदार अपनी नौकरी को भी दाव पर लगाने में जुटे हुए हैं











