बंद पड़ी ताप्ती मिल श्रमिकों का धरना आंदोलन 8 माह से नहीं मिला वेतन

0
76

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेशनल टैक्सटाइल कॉरपोरेशन के अधीन संचालित होने वाली बुरहानपुर की ताप्ती मिली कोरोना काल के बाद से निरंतर बंद होने के चलते श्रमिकों को आधे वेतन का भुगतान किया जा रहा था लेकिन विगत 8 माह से इस आधे वेतन का भुगतान भी श्रमिकों को नहीं होने से अब उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है जिसको लेकर श्रमिक आए दिन मिल गेट पर धरना आंदोलन कर सरकार और भाजपा नेताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं बावजूद इसके इन श्रमिकों के 8 माह के वेतन भुगतान का कोई रास्ता अब तक नहीं निकल पाया है सांसद और विधायक अनेक बार श्रमिकों से वादा कर चुके हैं कि शीघ्र उनके वेतन का भुगतान कराया जाएगा लेकिन अब नेताओं का यह वादा भी झूठा साबित हो रहा है जिससे श्रमिक फिर एक बार आंदोलन की राह पर है श्रमिकों का कहना है कि यदि उनके वेतन का शीघ्र भुगतान कर मिल को चालू नहीं किया जाता है तो वह अब उग्र आंदोलन करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here