मूर्तिकारों और मंडल संचालकों पर प्रशासन का नहीं लगाम

0
200

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) तीज त्योहारों के इस अवसर पर प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं दे पा रहा है जिस से मूर्तिकार और मंडल संचालक बे लगाम है जिसका खामियाजा शहर की जनता को अंधेरे के रूप में भोगना पड़ रहा है अभी गणेश स्थापना के अवसर पर शहर का बड़ा भाग 10 घंटे से अधिक अंधेरे में डूबा रहा जिससे मरीजों और बुजुर्गों की फ़जियत हुई अब गणेश विसर्जन के चल समारोह पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति निर्मित होगी क्योंकि प्रशासन के आदेशों के अनुरूप मूर्तियों का निर्माण नहीं होकर बड़ी और अधिक ऊंचाई की मूर्तियां चल समारोह में फिर एक बार बाधा बनेगी और फिर शहर अंधेरे में डूबेगा जबकि प्रशासन 10 फीट ऊंचाई तक मूर्तियों के निर्माण की अनुमति देकर स्थापना के समय चल समारोह के लिए शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया था परंतु इस मे गहरी राजनीति के चलते प्रशासन के सारे आदेश हवा में उड़ा दिए गए और शहारवासी 10 घंटे से अधिक अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए मंडल संचालक अपनी मनमर्जी के साथ चल कर अधिक समय लगाते रहे अब अगर इस व्यवस्था में विसर्जन के समय सुधार कर पुलिस प्रशासन सभी मंडल की झांकियां और प्रतिमाओं को निगरानी रख कर आगे बढ़ाएगी तो व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा सकती है, वही गणेश मंडलों के आका भी यदि जरूरी हिदायत दे तो परेशानियों से बचा जा सकता है साथ ही नवदुर्गा के समय बड़ी प्रतिमाओं के निर्माण पर अंकुश प्रशासन समय रहते लगाए तो कुछ उम्मीद की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here