बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मोतियाबिन आंखों के लेंस का प्रभावित करने वाला मर्ज है, समय रहते यदि इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह अंधित्व का कारण भी बन सकता है। इस गंभीर समस्या को समझते तथा अपने वार्ड के बड़े बुजुर्गों का ख्याल करते हुए राजपुरा वार्ड के पार्षद अहफाज मुज्जूमीर के द्वारा एक आई कैंप का आयोजन शरीफजी मस्जिद के समक्ष रखा गया जहां नेत्र रोग विशेषज्ञों के द्वारा सैकड़ो बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई तथा मोतियाबिन के चलते उनके निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई वार्ड पार्षद अहफाज मीर ने शासन की एनपीसीबी योजना के अंतर्गत इस कैंप का आयोजन वार्ड में कराया जहां वार्ड के महिला पुरुष बुजुर्गों ने अपनी आंखों की जांच कराई वहीं अन्य युवाओं और बच्चों की आंखों की भी जांच की गई। इस कैंप में चयनित मोतियाबिन के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन विशेषज्ञों के द्वारा कराया जाएगा तथा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा, मोतियाबिन को लेकर समय-समय प्रशासन की ओर से विभिन्न कैंप आयोजित किए जाते हैं जिनका उद्देश्य मोतियाबिन रोग पर अंकुश लगाना है, यह कैंप भी पार्षद अहफ़ाज़ मुज्जूमीर की कोशिश का ही परिणाम है जिनके सहयोग से वार्ड के बुजुर्गों को यह सुविधा मिली है।












