बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गहरे बादलों के बीच ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने की आशंका बारिश हुई तो कम वर्षा की भरपाई की जगेगी उम्मीदअनर्व चक्रवात के प्रभाव से शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में छाए गहरे बादलों और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो दी है, लेकिन इसके साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है शहर में सर्दी खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से लोग परेशान हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अनर्व चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने के बाद वहां तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं, इसके प्रभाव को देखते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी मौसम बदलने तथा हल्की आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा दी गई है। बुरहानपुर में भी बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव से सेहत पर असर तापमान में अचानक गिरावट और वातावरण में नमी बढ़ने से मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। सर्दी, खांसी, गले में खराश और बुखार जैसी शिकायतें से लोगों को परेशान कर रखा हैं ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि लोग बदलते मौसम में सावधानी बरतें, ठंडे वातावरण से बचें और बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। चक्रवात के चलते यदि जिले में बारिश होती है तो वह वर्ष की कमी को पूरा करेगी बुरहानपुर जिले में यदि चक्रवात के प्रभाव से बारिश का दौर शुरू होता है, तो यह किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में कम वर्षा के कारण बनी कमी को कुछ हद तक पूरा करने की उम्मीद भी जगेगी हालांकि वास्तविक लाभ बारिश की मात्रा और उसके वितरण पर निर्भर करेगा। फिल हाल शहरवासियों को मौसम में बदलाव के बीच बारिश का इंतजार है।


