पत्र सूचना कार्यालय का आयोजन केंद्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर एक दिवसीय वार्तालाप

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर जी राम जी और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा इनके प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो, भोपाल द्वारा स्थानीय होटल में एक दिवसीय वार्तालाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पत्रकारों ने सह भागिता की। वार्तालाप की अध्यक्षता क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने की, जबकि विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने और योजनाओं की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विस्तार सेचर्चा हुई।इस दौरान कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और उनकी प्रगति कीजानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और जरूरतमंद वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करना है। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी होना और समय पर उनका लाभ लेना आवश्यक है। वार्तालाप का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष पत्रकारों और अधिकारियों के बीच हुआ खुला संवाद रहा। पत्रकारों ने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों की समस्याओं, आवेदन प्रक्रिया, लाभ वितरण और प्रचार-प्रसार से जुड़े सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सवालों के जवाब देते हुए विभागीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता केवल उनके निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। इस कार्य में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकारों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सकती है। वार्तालाप का उद्देश्य प्रशासन जन प्रतिनिधियों और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों से संवाद में पत्रकारों ने आयुष्मान योजना में हो रही गड़बड़ियों पर ध्यान आकर्षित कराया जिस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पत्रकारों के सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने का आश्वासन दिया इसके साथ ही प्रेस इनफॉरमेशन बेवरेज के निर्देश मनीष गुप्ता ने इस आयोजन की महत्वता भी मीडिया को बताएं!



