Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरध्वजारोहण कर रोटरी क्लब प्राइम ने विद्यालय को यूवी वाटर प्यूरीफायर समर्पित...

ध्वजारोहण कर रोटरी क्लब प्राइम ने विद्यालय को यूवी वाटर प्यूरीफायर समर्पित किया

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम ने शासकीय लालबाग हिंदी व उर्दू प्राथमिक विद्यालय, लालबाग, बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस का हर्षोल्लास के साथ आयोजन कर ध्वजारोहण कराया। ध्वजारोहण क्लब के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष रो. ललित जैन द्वारा किया गया।रो. ललित जैन ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस का अर्थ समझाते हुए बच्चों से कहा कि यह पर्व केवल एक दिन मनाने का नहीं है; इसे प्रतिदिन अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत के ज़रिये देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के रूप में माना जाना चाहिए। समारोह के दौरान क्लब ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु एक यूवी वाटर प्यूरीफायर प्रदान किया। यह वाटर प्यूरीफायर डॉ. नादिम सैयद और श्री राजेंद्र कुमार संघवी के सौजन्य से क्लब द्वारा विद्यालय को समर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त, रो. मिनाक्षी महाजन द्वारा सभी बच्चों में मिठाई के रूप में लड्डू का वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्सव और भी खुशीपूर्ण बना ये पहल बच्चों के स्वास्थ्य स्वच्छता और प्रसन्नता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गईं
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे क्लब उपाध्यक्ष रो. ललित जैन क्लब सचिव रो. प्रवीण चापोरकर, कोषाध्यक्ष रो. दिपक कुमार सलुजा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. जगदीश गुप्ता के साथ रो. राजीव सोनी, रो. मनोज शाह, रो. मिनाक्षी महाजन एवं रो. रितेश गुणवानी। विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य शेख खुर्शीद, सहायक प्रधानाचार्य ममता विजयवर्गीय और पालक संघ के पूर्व अध्यक्ष शेख नाजिम उपस्थित थे।स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के छात्र-छत्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बनाया। शाला समिति के अध्यक्ष व प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आसिफ खान ने किया। रोटरी क्लब बुरहानपुर प्राइम ने अपने इस कदम के माध्यम से समुदाय की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है एवं भविष्य में भी इसी प्रकार की सामाजिक व शैक्षिक परियोजनाओं को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments