जिला प्रशासन अलर्ट कलेक्टर एवं एसपी ने संभाला मोर्चा ताप्ती नदी सहित सभी घाटों पर चौकस निगरानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में निरंतर हो रही वर्षा तथा ताप्ती नदी सहित विभिन्न नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने शहर एवं आसपास के संवेदनशील जलभराव क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेणुका झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के जलस्तर, जल निकासी तथा पानी के बहाव का जायजा लिया इसके बाद कलेक्टर और एसपी राजघाट पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया ताप्ती नदी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिसके चलते मौके पर तैनात पुलिस बल से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर हर्ष सिंह ने जलभराव वाले सभी क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए नगरीय क्षेत्र में जल निकासी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव से आवश्यकजानकारी लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही अधिकारियों ने हतनूर पुल का भी निरीक्षण कर वहां जलभराव की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए ताप्ती नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा नदी तटों एवं घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है जिला प्रशासन ने अपील की है कि, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं नदी-नालों के समीप न जाएं, उफनते हुए नदी नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते बुरहानपुर से महाराष्ट्र की ओर जाने वाले मार्ग पर कलेक्ट्रेट के निकट नाले में बाड़ आने से बुरहानपुर से महाराष्ट्र जाने का संपर्क टूट गया तथा नाले का पानी मोहम्मदपुरा ग्राम केअनेक घरों में घुसने से गृहस्ती का सामान डूब गया मौसम विभाग की ओर से अभी और बारिश के संकेत दिए गए हैं जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है!



