Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबलराम कृषि महोत्सव किसानों के खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये...

बलराम कृषि महोत्सव किसानों के खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि पहुंची

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जिले के केला किसानों को मिली बड़ी राहत बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार 8,963 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र के किसानों को एक साथ मिली इतनी बड़ी राहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक आपदा से प्रभावित बुरहानपुर जिले के किसानों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राहत राशि अंतरित की। जिले के 8,115 केला उत्पादक किसानों के खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि सीधे भेजी गई। यह सहायता क्षेत्र में 29, 30 मई एवं 1 जून को आई आंधी, तूफान एवं बेमौसम बारिश से प्रभावित केले की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदान की गई। बुरहानपुर कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, दीदी महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। राहत राशि स्वीकृत कराने के पीछे सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू सहित जनप्रतिनिधियों के लगातार किए गए प्रयास महत्वपूर्ण रहे।मुख्यमंत्री ने किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 107 करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि बुरहानपुर का केला देश भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। प्राकृतिक आपदा के बाद किसानों को राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि बुरहानपुर के 8,115 किसानों के खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये की राहत राशि सीधे अंतरित हुई है।नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर राहत राशि उपलब्ध कराई है।कार्यक्रम के अंत में जिले के केला उत्पादक किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मिली 107 करोड़ 72 लाख रुपये की यह राहत राशि उनके लिए नई उम्मीद लेकर आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments