Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकिसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन की...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों की गेहूं उपार्जन तिथि में लगातार बदलाव समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी सहकारी ऋण वसूली की बाध्यता तथा कम दामों पर उपज बेचने की मजबूरी के विरोध में जिला मुख्यालय पर किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन जी के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश के किसानों पर हुए अत्याचारों और उनकी परेशानियों को लेकर यह धरना दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू डाक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं सांसद फोटो सेशन करना बंद करें किसानो की फसल गेहूं चना मक्का सोयाबीन जल्द से जल्द समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगर अरुण यादव के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की होगी जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि गुरुवार को हुए कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में निगम अध्यक्ष अनीता यादव पूर्व विधायक रविंद्र महाजन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी हेमंत पाटील वाजिद इकबाल फहीम हाशमी आदि कांग्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया इस के साथ ही धरना प्रदर्शन में रिंकु टाक रविंद महाजन अनिता यादव ठाकुर सुरेंद्र सिंह अजय रघुवंसी वाज़िद इकबाल जसलीन कीर श्रीमती हर्षराज देवड़ा अकील औलिया उबेद शेख फ़हीम हाशमी एहफ़ाज़ मुज्जु मीर हफ़ीज़ मंसुरी जावेद खान कैलाश यवतकर आशीष भगत मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला हेमन्त सोनवणे हेमन्त पाटिल श्रीमती भारती विनोद पाटिल शेख रुस्तम प्रकाश बेस आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments