अफवाहों पर अंकुश लगाने में जिला प्रशासन नाकाम पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

0
87

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ईरान इजरायल की जंग के कारण डीजल पेट्रोल रसोई गैस की कलात की खबरों के बीच मंगलवार रात्रि को शहर में सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा अफवाहों के चलते लोग अपने वाहनों में पेट्रोल भरने के लिए पेट्रोल पंपों पर दौड़ पड़े और देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म होने से स्थिति और बिगड़ती देख जिला प्रशासन हरकत में आया और अपने प्रतिनिधियों को पेट्रोल पंपों पर भेज कर लोगों को उनके द्वारा समझाइए दी गई की जिले में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है आपूर्ति की जा रही है लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट ने हालत गंभीर कर दिए सवेरा होते ही पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतारें लोगों में पेट्रोल भरने की होड़ इस बीच बस स्टैंड स्थित शाकीर मीर पेट्रोल पंप पर स्वयं संचालक ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है टैंकर निरंतर पेट्रोल लेकर पहुंच रहे हैं जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर कोई लगाम नहीं लग सका है शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी करें हालात को और गंभीर बना रही है प्रशासन की ओर से पेट्रोल लेने पर कोई प्रतिबंध भी नहीं लगाया गया है वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार वाहनों में पेट्रोल भरवा रहे हैं सोशल मीडिया पर पहले अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंप वाहनों की कतार से भरे पड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here