Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहज 2026 के प्रभारी द्वारा हाजियों के लिए आयोजित किया गया टीकाकरण...

हज 2026 के प्रभारी द्वारा हाजियों के लिए आयोजित किया गया टीकाकरण और ट्रेनिंग कैंप

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश हज कमिटी की ओर से हज 2026 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता फरीद अहमद खान को हज 2026 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही हज यात्रियों की सुविधाओं और मार्गदर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएँ प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रभारी फरीद अहमद खान के नेतृत्व में मंगलवार, 17 फरवरी को स्थानीय दानिश स्कूल परिसर में हज ट्रेनिंग एवं टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी निगरानी शाही जामा मस्जिद के मूतवल्ली सैयद मोहम्मद अनवर अल्लाह बुखारी तथा अध्यक्षता शेख अब्दुल कादिर साहब पूर्व सेल्स मैनेजर कोका-कोला मदीना मुनववीरा के द्वारा की जाएगी वही इस कैंप के मुख्य वक्ता अलहाज हाफिज रईस साहब होंगे इस कैंप का उद्देश्य जिले से हज यात्रा पर जाने वाले सभी पुरुष एवं महिला हाजियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा अनिवार्य टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 में हज कमेटी के 130 तथा तौर से 15 हाजी साहिबान हज के लिए रवाना होंगे जिसमें महिला हाजी 64 पुरुष हाजी 66 होगी महिलाओं के लिए ट्रेनिंग एवं टीकाकरण की व्यवस्था पृथक-पृथक की जाएगी, ताकि सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। प्रशिक्षण सत्र में हज के दौरान किए जाने वाले अरकान, यात्रा संबंधी दिशा निर्देश, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँ तथा सऊदी अरब में पालन किए जाने वाले नियमों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। टीकाकरण कैंप में आवश्यक वैक्सीनेशन किया जाएगा, जिससे हाजियों की यात्रा सुरक्षित और स्वस्थ तरीके से सम्पन्न हो सके। मध्य प्रदेश हज कमिटी का यह प्रयास हाजियों को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments