Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम ने फिर शुरू की राजसात की कार्रवाई हितग्राहियों के घर चस्पा...

निगम ने फिर शुरू की राजसात की कार्रवाई हितग्राहियों के घर चस्पा किए नोटिस

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनुदान की किस्त प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुदान की राशि प्राप्त करने के बाद कुछ लाभार्थियों द्वारा दी गई राशि का सदुपयोग किया जा रहा है। और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का निर्माण नहीं किया जा रहा है ऐसे हितग्राहियों पर नगर निगम स्खत है हाल ही में लालबाग उपनगर के विभिन्न वार्डों में कार्रवाई की गई, जहाँ निगम के अमले ने ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित कर उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए। यह नोटिस संपत्ति राजसात करने की कार्यवाही की चेतावनी स्वरूप दिए गए हैं। निगम ने स्पष्ट रूप से हितग्राहियों को निर्देशित किया है कि वे या तो शीघ्र मकान निर्माण कार्य पूर्ण करें या फिर सरकार से प्राप्त राशि को वापस करें। नगर निगम इससे पूर्व भी इस प्रकार के नोटिस जारी कर चुका है लेकिन अब तक किसी एक पर भी राजसात की कार्यवाही नहीं की गई है जिसके चलते ऐसे हितग्राहियों के हौसले बुलंद है वह इस राजसात के नोटिस को मजाक समझ रहे हैं,निगम अधिकारियों का कहना है की हितग्राही प्रथम या द्वितीय किस्त लेकर वर्षों तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करते, जिसके चलते निगम को या कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा है ज्ञात हो कि नगर निगम का लगभग 2 करोड़ से अधिक की राशि अधर में अटकी हुई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments