Thursday, October 15, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकुशल संगठक के रूप में उभरे भाजपा जिलाध्यक्ष

कुशल संगठक के रूप में उभरे भाजपा जिलाध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लोकसभा उपचुनाव में खंडवा संसदीय सीट पर भाजपा का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई। जिसका श्रेय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे को जाता है। वह पिछले साल नेपानगर में हुए विधानसभा उपचुनाव के समय भी कुशल संगठक के रूप में उभरकर सामने आए थे। इस बार फिर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने उन्हें कुशल संगठक बना दिया है। भाजपा यह चुनाव संगठन की कुशल रणनीति एवं क्षमता के कारण ही जीत पाई है। इससे पहले बुरहानपुर विधानसभा में भी भाजपा को काफी कम लीड मिलती रही है, लेकिन इस बार लीड का आंकड़ा भी खासा बढ़ गया है। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे का कहना है कि यह एक एक कार्यकर्ता की जीत है। बडे उत्साह के साथ संगठन की रीति नीति को हम सबने अपनाया और दिन रात मेहनत की। जिसका परिणाम आज हमारे भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की जीत के रूप में सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी लीड बुरहानपुर जिले से दी है। बुरहानपुर विधानसभा से पहली बार 2019 में 1172 लीड ली थी। जो पूर्व में मिली लीड से ज्यादा थी तो वहीं अब ज्ञानेश्वर पाटिल को बुरहानपुर विधानसभा से 15 हज़ार 811 की लीड मिली है। वहीं नेपानगर में 35 हजार 217 की लीड रही। यह भी एक ऐतिहासिक लीड मानी जा रही है। यहां उपचुनाव में सुमित्रा कास्डेकर को 26 हजार वोट मिले थे। जबकि ज्ञानेश्वर पाटिल को 35 हजार 217 वोट मिले हैं। सभी को साथ लेकर चले, संगठन के एक एक कार्यकर्ता ने उठाया बीड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले। संगठन के एक एक कार्यकर्ता ने भी इसका बीड़ा उठाया। जिसके बाद भाजपा को यह ऐतिहासिक जीत मिली है। गौरतलब है कि भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए पूरे संगठन की ताकत झोंक दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments