दूषित पेय जल जनस्वास्थ्य पर मंडराता खतरा कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

0
258

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर वासियों को दिए जल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अब जल आवर्धन योजना की निर्माण एजेंसी जेएमएलसी को दी गई है कंपनी के द्वारा शहर को फिल्टर जल उपलब्ध करने का झांसा देकर दूषित और बदबूदार जल सप्लाई किया जा रहा है जिससे शहर इन दिनों एक गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के अनेक वार्डों में दूषित एवं बदबूदार जल की आपूर्ति के कारण डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और अन्य जलजनित बीमारियों के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। सैकड़ों मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं, स्थानीय निवासियों के अनुसार, जेएमएलसी जल वितरण कंपनी द्वारा फिल्टर पानी के नाम पर लगातार गंदा और बदबूदार जल सप्लाई किया जा रहा है। यह जल न केवल पीने के लिए अनुपयुक्त है, बल्कि इसके उपयोग से लोग बीमार हो रहे हैं। इस स्थिति से त्रस्त नागरिकों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है, जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जल की गुणवत्ता की जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं नगर निगम इस गंभीर स्थिति पर चुप्पी साधे हुए है और सारा दोष जेएमएलसी कंपनी पर मढ़ रहा है। यह रवैया न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि निगम की ओर से निगरानी एवं नियंत्रण की उचित व्यवस्था नहीं की गई है कि दोषी कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में जल वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।
साथ ही, जल के नमूनों की नियमित जांच भी की जाए एवं नगर निगम के पूर्व प्राकृतिक जल स्रोतों की वैकल्पिक व्यवस्था को लागू किया जाए वहीं संबंधित एजेंसी पर कार्यवाही की जाना भी आवश्यक है कंपनी को शिकायतें मिलने के बावजूद उसके अधिकारी बदबूदार और दूषित जल को नकार कर स्वच्छ जल बता रहे है स्वच्छ जल हर नागरिक का अधिकार है, जिसकी रक्षा करना नगर निगम प्रशासन का कर्तव्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here