Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरआधार अपडेशन का पोस्ट ऑफिस सेंटर विंडो अपडेशन के नाम पर बंद

आधार अपडेशन का पोस्ट ऑफिस सेंटर विंडो अपडेशन के नाम पर बंद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जन्म से लेकर मृत्यु तक आधार की अनिवार्यता के चलते इसमें समय-समय पर संशोधन भी आवश्यक हो गए हैं परंतु आधार कार्ड में संशोधन करने के लिए आधार पंजीयन केंद्रों की कमी पहले ही लोगों को परेशान कर रखी है तथा वर्तमान में जो पंजीयन केंद्र है वह भी किसी न किसी तकनीकी खराबी से बंद पड़े हैं ऐसे में लोगों की और फजीहत बढ़ गई है नए आधार कार्ड बनाने तथा अन्य आवश्यक सुधार के लिए पोस्ट ऑफिस स्थित आधार पंजीयन केंद्र में विंडो अपग्रेडेशन के लिए एक सप्ताह से अधिक समय से बंद पड़ा है जिस के चलते छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाने जन्म तारीख और अन्य सुधार का मुख्य केंद्र है लेकिन यहां कार्य नहीं होने से महिलाएं बच्चे बुजुर्ग परेशान होते देखे जा सकते हैं शहर सहित पूरे जिले में आधार पंजीयन केंद्रों की कमी लोगों के लिए सर दर्द बनी हुई है, लेकिन ई-गवर्नेंस विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसको लेकर कलेक्टर तक शिकायत की गई लेकिन अब तक आधार पंजीयन केंद्रों का विस्तार नहीं किया गया है। पोस्ट ऑफिस स्थित आधार पंजीयन केंद्र के एक सप्ताह से बंद होने से स्कूली बच्चों के आधार में सुधार को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments