बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रदेश की भाजपा सरकार लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए मुफ्त बांटकर खूब वाह वाही लूट रही है वहीं दूसरी ओर वही लाडली बहना स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के रूप में शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतर कर योजनाओं को सफल बना रही है ऐसी आशा कार्यकर्ताओं को 3 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से भूखे मरने को मजबूर है स्वास्थ्य विभाग बजट नहीं होने का बहाना बनाकर उनके मानदेय का भुगतान नहीं कर रहा है स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से तंग आकर आशा कार्यकर्ताओं ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है जिनके बल पर स्वास्थ्य विभाग तमगे हासिल करता है परंतु अफसोस है कि विभाग इन जमीनी कार्यकर्ताओं का समय पर मानदेय का भुगतान नहीं कर रहा है यह आशा कार्यकर्ता तीन माह से मानदेय दिए जाने की मांग करती आ रही है परंतु विभाग के मुख्य यह कहकर पूरे मामले को ठंडा करते हैं कि बजट के अभाव में मानदेय का भुगतान नहीं हो सका जबकि विभाग को चाहिए कि समय रहते बजट आवंटन की कार्यवाही कर समय पर मानदेय का भुगतान करें ताकि आशा कार्यकर्ताओं को समय पर मानदेय दिया जा सके।












