Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहज 2024 को लेकर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री सक्रिय किया सऊदी अरब...

हज 2024 को लेकर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री सक्रिय किया सऊदी अरब का दौरा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रतिवर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आने वाली कठिनाइयों को लेकर स्थानीय तौर पर सांसद सहित जिम्मेदारों से शिकायतें की जाती रही है जिसको ध्यान में रखते हुए हज 2024 को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग और उसकी मंत्री स्मृति ईरानी ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत सरकार के प्रयासों को प्रदर्शित करने के लिए तथा भारतीय मुसलमानों के लिए हज यात्रा की व्यवस्था में सुधार के लिए सऊदी अरब के मदीना की ऐतिहासिक यात्रा पर वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ मिलकर मुलाकात की गई। यह यात्रा भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती नजर आती है । केंद्रीय मंत्री ने रियाद की तुलना में मदीना को प्राथमिकता दी और अपनी यात्रा के दौरान पारंपरिक भारतीय लिबास पहन कर देश की सांस्कृतिक सह-अस्तित्व, सहिष्णुता का परिचय दिया। उन्होंने मदीना के मरकज़िया क्षेत्र में अल मस्जिद अल नबवी का दौरा किया, इसके बाद उहुद पर्वत और क्यूबा मस्जिद का दौरा किया। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हज 2024 को लेकर किए गए इस दौर से कुछ लोगों में नाराजगी भी देखी गई है लेकिन बावजूद इसके केंद्रीय मंत्री ने हज 2024 को लेकर व्यवस्थाओं के संबंध में सऊदी अधिकारियों के साथ दोपक्षिय चर्चा कर हज यात्रा को आसान बनाने के सुझाव दिए हज यात्रा की सुचारू और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंत्री ने स्वयं सऊदी अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया दुनिया भर के लाखों मुसलमानों के लिए यह एक पवित्र यात्रा है। केंद्रीय मंत्री ने सऊदी अधिकारियों के साथव्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी में सहयोग और विभिन्न मोर्चों पर भी चर्चा की। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय का उद्देश्य है कि हज 2024 में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments