Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगुरु पूर्णिमा पर्व परगुरु चरणों में बैठ सुने आशीर्वचन

गुरु पूर्णिमा पर्व परगुरु चरणों में बैठ सुने आशीर्वचन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर संकल्प फाउंडेशन ने शहर के गुरु मठाधीश और गादीपति के चरणों में शीश नवा कर उनके आशीर्वचन सुने तथा उनका शाल श्रीफल देकर सम्मान किया यह जानकारी संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने देते हुए बताया कि सनातन धर्म के गुरु जो हमारी संस्कृति और सभ्यता को सजोए रखे हैं उनका सम्मान कर अपने को धन्य मान रहे हैं उन्होंने बताया कि आज के दौर में लुप्त होती संस्कृति को बचाकर उसे युवकों तक पहुंचाने का काम यह गुरु कर रहे हैं उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संस्था संकल्प के पदाधिकारी शॉल श्रीफल लेकर स्वामीनारायण मंदिर के पीपी स्वामी गोकुल चंद्रमा मंदिर के श्री कृष्ण मुखिया जी कबीर निर्णय मंदिर के सद्गुरु महान साहब राम झरोका मंदिर के नर्मदा गिरी महाराज उदासीन आश्रम के स्वामी पुष्करण महाराज राम मंदिर के पूर्ण दास त्यागी महाराज आदि गुरुओं की गादी और मठ पर पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ मनोज अग्रवाल उमा कपूर सुनील कपूर राजेंद्र वर्मा नितेश दलाल धन्नालाल दलाल मुकेश डालमिया संध्या कदवाने अजय खंडेलवाल कृष्ण शादी आदि सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments