Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरविकास यात्रा के बहाने जनता से सीधा संवाद कल्याणकारी योजनाओं की दे...

विकास यात्रा के बहाने जनता से सीधा संवाद कल्याणकारी योजनाओं की दे रहे जानकारी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) चुनावी वर्ष में भाजपा अपनी जमीन मजबूत करने जनता से सीधा संवाद स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दे रहे हैं भाजपा की इस विकास यात्रा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस निगम के पूर्व सभापति मनोज तारवाला जिला पंचायत के सदस्य सहित अन्य नेता इसमें भाग ले रहे हैं शहर से ग्राम तक निकाली जाने वाली यात्रा में नेता अधिक और आमजन कम नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा की इस विकास यात्रा को विनाश यात्रा का नाम दिया है 5 फरवरी से आरंभ हुई इस यात्रा का कांग्रेस ने विरोध करने का ऐलान किया था परंतु आपस में उलझी कांग्रेस खुलकर इसका विरोध नहीं कर पा रही है जिसके चलते भाजपा अपने मिशन में कामयाब होती दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी ने भाजपा की इस विकास यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा प्रदेश में दो दशक से शासन कर रही है जिले में विकास यात्रा निकाल रही है पर इन दो दशकों में बुरहानपुर की रीड कहलाने वाले उद्योग पावर लूम क्षेत्र के केला उत्पादक किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई है यहां पावर लूम उद्योग की दयनीय स्थिति है पावर लूम कलस्टर बनाने की कार्यवाही कागजों से लेकर भूतल तक शून्य है किसानों के केला अनुसंधान की घोषणा कर मुख्यमंत्री अखबारों में सुर्खियां बटोर चुके पर धरातल पर कुछ नहीं शहर सहित ग्राम तक सड़कों का बुरा हाल हजारों घोषणाओं में से चंद पर भी काम नहीं फिर भी विकास का ढिंढोरा पीटकर यात्रा निकाल रहे हैं भाजपा की यह यात्रा विनाश यात्रा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments