Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसात दिवसीय कथा आयोजन में  पुलिस द्वारा की गई पुख्ता सुरक्षा एवं...

सात दिवसीय कथा आयोजन में  पुलिस द्वारा की गई पुख्ता सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था 

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के सतत नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस ने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए विशाल कथा आयोजन में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सफलता पूर्वक संभाला। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस स्टॉफ की दो शिफ्टों में 24 घंटों की ड्यूटी लगाई गई। यातायात व्यवस्था के लिए शहर भर में फिक्स पॉइंट्स लगाए गए। पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से भी कथा में आए लाखो लोगों के लिए जनसेवा का कार्य किया गया। कथा में पुलिस संबंधी व्यवस्थाएं बनाना एवं आए हुए विशाल जन समुदाय को सुरक्षा देना काफी चुनौती पूर्ण था। जिसे पुलिस बल ने कुशलता पूर्वक अंजाम दिया। पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से लोगों की हर संभव मदद की गई। गुम हुए लोगों जिनमें अधिकांशतः बच्चे एवं बुजुर्ग लोग शामिल थे उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया गया। कथा अवधि के दौरान ऐसे 110 लोगों को अपने परिजनों से मिलवाया गया। कथा के दौरान कई लोगों के पर्स एवं कीमती सामान भी गुम हुए जिनके बारे में लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर वालंटियर लोगों से समन्वय करके आमजन की हर संभव सहायता की गई। पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से पुलिस स्टॉफ द्वारा 18 पर्स एवं 12 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाएं गए।वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में योजना बद्ध ढंग से स्थापित सुरक्षा व यातायात व्यवस्था एवं पुलिस स्टॉफ की सतत मेहनत के कारण ही पूरा आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments