बुरहानपुरमध्य प्रदेश

हज 2026 के लिए प्रभारी बने एडवोकेट फरीद अहमद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) एडवोकेट फ़रीद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा एवं ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर, को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए छठी बार म.प्र. हज कमेटी के अंतर्गत बुरहानपुर ज़िला प्रभारी नियुक्त किया जाना जिले के लिए गर्व का विषय है। उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट कार्यों और अनुभव का सम्मान है। एडवोकेट फ़रीद अहमद ने सदैव हज यात्रियों की सुविधाओं, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी है। उनके प्रयासों से बुरहानपुर जिले के हज यात्रियों को बेहतर समन्वय और सहयोग प्राप्त हुआ है। पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें एक मजबूत एवं विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है।उनकी नियुक्ति पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस (दीदी) सहित जिले के सभी भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विधायक श्रीमती अर्चना दीदी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी का उन्होंने विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्थन से ही वे अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर पा रहे हैं।उनकी इस नियुक्ति पर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडवोकेट फ़रीद अहमद की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का परिणाम है, बल्कि बुरहानपुर जिले के लिए भी गौरव का क्षण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button