Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरप्रसव कक्षा के समक्ष वाहन पार्किंग इमरजेंसी में हो सकती है फजीहत

प्रसव कक्षा के समक्ष वाहन पार्किंग इमरजेंसी में हो सकती है फजीहत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को लाने वाली एंबुलेंस के शीघ्र प्रसव कक्षा पहुंचने के लिए जिला अस्पताल के गेट नंबर 2 को भी खोल दिया गया है ताकि गर्भवती व अन्य आकस्मिक रूप से लाने वाली एंबुलेंस शीघ्र अस्पताल के आवश्यक कक्षाओं तक पहुंच सके वही गर्भवती महिलाओं के मामले में यह देखा गया है कि अनेक बार अस्पताल गेट पर ही प्रसव हुए हैं इस स्थिति से बचने के लिए वर्तमान में प्रसव कक्ष का रास्ता बाहर से बनाकर गर्भवती महिलाओं को अंदर लेने की व्यवस्था तो की गई परंतु अस्पताल के प्रसव कक्ष के समक्ष दर्जनों दो पहिया वाहनों की पार्किंग ने पूरी व्यवस्था को चौपट कर रखा है यहां वाहन पार्किंग की सुव्यवस्थित व्यवस्था नहीं होने से ऐसे हालात बने हैं इमरजेंसी में एंबुलेंस को प्रसव कक्ष तक पहुंचने में देरी होने की संभावना बनी हुई है जिस पर अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस को शीघ्र प्रसव कक्षा तक पहुंचाने के रास्ते को आसान तो बनाया है परंतु वहां दो पहिया वाहनों की पार्किंग ने इस पूरी व्यवस्था को चौपट कर रखा है इसी प्रकार जिला अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सा विभाग के समक्ष भी दर्जनों दो पहिया वाहन खड़े देखे जा सकते हैं अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके परिजनों के वाहन खड़ा करने के लिए टीन शेड की व्यवस्था तो की गई है बावजूद इसके दो पहिया वाहन प्रसव कक्ष एवं इमरजेंसी विभाग के सामने खड़े देखे गए हैं अस्पताल प्रशासन को ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही करना चाहिए ताकि दोबारा इसकी पुर्नवृत्ति ना हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments