Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरलापता बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

लापता बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शिकारपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रतापपुरा में शनिवार दोपहर से अपने घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बालिका के गुम होने पर परिजनों के द्वारा शिकारपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही पुलिस हरकत में आई तथा घटना स्थल से लेकर आसपास क्षेत्र के सभी सीसी टीवी कैमरों को खंगालने पर भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा शनिवार दोपहर से सोमवार सुबह तक पुलिस बालिका की खोज में जुटी रही इसी बीच उसे सूचना मिली के बालिका के घर से थोड़ी दूरी पर बंद पड़े खंडहर मकान से बदबू आ रही है इस सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खंडर में बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला पुलिस ने शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश तथा सीएसपी पाटिल ने मामले को गंभीर मामला माना है तथा इसकी जांच में छूट गए हैं घटना के बाद वहां जमा हुए लोगों का मानना है कि किसी ने बालिका के साथ कुछ गलत कर उसकी हत्या कर शव् बंद पड़े खंडहर मकान में फेंक दिया है सभी ने इस घटना की निंदा कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की बात कही है जिले के किसी थाना क्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है इस से पूर्व भी बालिकाओं के गुम होने उनके साथ गलत होकर उनकी हत्या करने के और भी मामले हैं परंतु इस पर रोक लगाने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments