Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबदमाशों के हौसले बुलंद बैंक में डकैती के मामले को ग्रामीणों की...

बदमाशों के हौसले बुलंद बैंक में डकैती के मामले को ग्रामीणों की सजगता ने किया असफल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नेपानगर थाना क्षेत्र की नवरा चौकी के ग्राम डाबिया खेड़ा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ताले तोड़ शटर उचका कर डकैती करने वाले अज्ञात बदमाशों के मंसूबों पर ग्रामीणों ने पानी फेर दिया । मिली जानकारी के अनुसार नेपानगर थाना क्षेत्र की नवरा चौकी के ग्राम डाबीया खेड़ा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने शटर के ताले तोड़ उसे उचका कर बैंक में डकैती का प्रयास किया इसी बीच ग्रामीण जाग गए और बदमाशों पर पत्थर बरसा कर उन्हें खदेड़ दिया ग्रामीणों की सजगता से ग्राम की बैंक को लूटने से बचा लिया गया घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है परंतु समाचारों के लिखे जाने तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है । जिले की ग्रामीण बैंकों में चोरी और डकैती की यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी यहां बैंकों में डकैती की घटनाएं सामने आ चुकी है लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई खुलासा सामने नहीं आया है गुरुवार की रात्रि में नेपानगर की डाबिया खेड़ा में बदमाशों ने फिर एक बार बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को निशाना बनाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों के जाग जाने और मैदान में निकल कर बदमाशों पर पत्थर बरसाने के चलते बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और वह भाग निकले इस मामले में नेपानगर पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments