Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगंगा जामनी तहज़ीब के शहर में शांति दूत का आगमन हमारे लिए...

गंगा जामनी तहज़ीब के शहर में शांति दूत का आगमन हमारे लिए फखर की बात—-मुलायमवाला

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 8 दिसम्बर 1933 को की गई स्वतंत्रता आंदोलन की यात्रा को संजोने के लिए गांधी ग्लोबल फैमिली की जिला इकाई बुरहानपुर एवं गांधी विचार समिति द्वारा संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर सुत के काते की माला अतिथियों द्वारा अर्पित कर महात्मा गांधी को नमन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजनो की प्रस्तुतियां दी गई जिसके बाद सर्व धर्म प्राथना का आयोजन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमति माधुरी पटेल के द्वारा की गई विशेष अतिथियों में पूर्व विधायक हमीद काज़ी ,पूर्व विधायक ठा. सुरेद्र सिंह ,जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सोलंकी ,GGF की अध्यक्ष तसनीम मर्चेंट ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकु टाक ,कांग्रेस नेता पूर्व महासचिव अजयसिंह रघुवंशी जी,कवि सुरेंद्र भारती जी,आदि मंच पर उपस्थित थे। गांधी ग्लोबल फेमली/गांधी शांति समिति के आज के आयोजन पर सचिव दिलीप तायड़े द्वारा गांधी जी की यात्रा के बारे में विस्तार पूर्ववक जानकारी दी गई। माधुरी पटेल ने कार्यक्रम को लेकर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होना बहुत अच्छी बात है उन्होंने मंच से आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इससे बड़े पैमाने पर करने का सुझाव के साथ सहयोग की बात भी कही गांधी ग्लोबल फेमिली एवं गांधी शांति समिती के तफ्फजुल हुसैन मुलायम वाला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुरहानपुर की गागा जामनी तहजीब में शांति सद्भव के साक्षत हस्ताक्षर महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी जी का बुरहानपुर में आना हमारे लिए फखर की बात है सूफ़ी संतों की भूमि पर हमारे देश के राष्ट्र पिता ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बुरहानपुर में आकर आज़ादी की अलख जगाई थी हमे अपनी पीढ़ी को इस सुनहरी तारीख याद दिलानी होंगी आज भी हमारे शहर के कई लोगो को गांधी जी के दौरे के बारे जानकारी तक नही है हमे गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपना कर इससे जन जन तक पहचान है। कार्यक्रम को डॉ. विरेद्र सिंह निर्झर,पूर्व विधायक हमीद काज़ी,प्रोफेसर सुरेंद्र भरती, गांधी ग्लोबल की जिलाध्यक्ष तसनीम मर्चेंट,हर्षराज देवड़ा आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रुस्तम शेख ने किया द्वारा किया गया। वहीं अन्य अतिथियों में गांधी ग्लोबल फेमिली के बनवारी मेटकर, आशीष भगत, सादिक़ जहाजवाला, रमेश शुक्ला ,पीरजादा जी,मंसूर सेवक ,महेंद्र जैन,डॉ एसएम तारिक,केडी पटेल सहित शहर के कई गणमान्य जन गांधी भवन में आयोजित गांधी के पदचिन्ह कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments