बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) ए. के. एजुकेशनल सोसायटी, टोंक के तत्वावधान में अली पब्लिक टोंक में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर राजस्थान के ईएनटी विभाग से आए डॉ शम्सा फैयाज एवं उनकी चिकित्सा टीम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद NIA, जयपुर के पीजी एवं पीएचडी विद्यार्थी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सा परामर्श का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। विशेष रूप से कान, नाक एवं गले ENT से संबंधित समस्याओं के संबंध में मरीजों को विशेषज्ञ सलाह प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुफ्ती आदिल , अली पब्लिक स्कूल, के जाकिर हुसैन तथा पूर्व पार्षद जाकिर खान साहब सहित गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।अतिथियों ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के चिकित्सा शिविर आमजन को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ए. के. एजुकेशनल सोसायटी की ओर से शिविर में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, चिकित्सा टीम, विद्यालय प्रबंधन तथा सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। शिविर का आयोजन जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफल रहा।


