बुरहानपुरमध्य प्रदेश

लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं में जोश भरने बुरहानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लोकसभा चुनाव की बढ़ती गतिविधियों को तेज करने कार्यकर्ताओं में जोश भरने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंचे उन्होंने यहां बुरहानपुर शाहपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कांग्रेस को चुनाव जीतने का मंत्र देकर भाजपा की अहंकार भरे बोल से अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा और मोदी का जादू अब धरातल पर दिखाई दे रहा है जनता सब कुछ समझ चुकी है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया वहीं उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की इस चर्चा में उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा और मोदी की जमीनी हकीकत से आप स्वयं जनता को रूबरू कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अहंकारी हो गए हैं वह जो बोल.बोल रहे हैं उनको हम दोहरा भी नहीं सकते ऐसे अहंकारी नेताओं को सबक सिखाने का समय आ चुका है जनता जान चुकी है उनके रोजगार और विकास के वादे सब हवा हो चुके हैं गुजरात के सूरत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध जीत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यही लोकतंत्र है वहां की जो जनता अपने मताधिकार से अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहती थी वह हक तो मारा गया क्या इसी का नाम लोकतंत्र है ऐसे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री मोहन यादव के अर्नगल बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल जी देश में शांति और सद्भाव की मशाल लेकर निकले हैं जिस से आपसी प्रेम बढ़ेगा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सब की सहमति से नरेंद्र पटेल को खंडवा लोकसभा का टिकट दिया है इस में किसी की रजामन्दी शामिल है, निष्कासित कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छोड़ो पुरानी बातें अब नई बात करें कांग्रेस एकता के साथ चुनाव लड़ेगी और उसके प्रत्याशी जीत भी दर्ज कराएंगे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बुरहानपुर दौरे पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भी साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button