Monday, September 14, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की...

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की अब खैर नही

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशेष सोशल मीडिया एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का भड़काऊ, आपत्तिजनक या धार्मिक व जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट पोस्ट करना, लाइक करना या फॉरवर्ड करना भारी पड़ सकता है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन अत्यंत सख्त रुख अपनाएगा और बिना किसी ढिलाई के कड़े कानूनी कदम उठाएगा। एसपी आशुतोष बागरी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ अपमानजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट को न तो शेयर करें, न लाइक करें और न ही किसी अन्य ग्रुप या व्यक्ति को फॉरवर्ड करें धार्मिक, सामाजिक या जातिगत विद्वेष भड़काने वाली सामग्री से पूरी तरह दूरी बनाए रखें और किसी के बहकावे में न आएं यदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स ट्विटर पर कोई आपत्तिजनक सामग्री नजर आती है, तो उसकी तुरंत सूचना अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क या जिला साइबर सेल को दें। बुरहानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर डिजिटल गतिविधियों की आड़ में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। समाज में तनाव या अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम IT Act की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कठोर वैधानिक व दंडा त्मक कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल स्पेस में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बुरहानपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सक्रिय है। जिले के प्रत्येक थाना स्तर पर ‘सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल’ का गठन किया गया है जो चौबीसों घंटे क्षेत्र की ऑनलाइन गतिविधियों, व्हाट्सएप ग्रुप्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बारीक नजर रख रही है। भ्रामक खबरें या नफरत फैलाने वाली सामग्रियां पोस्ट करने वाले खातों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है पुलिस प्रशासन ने बुरहानपुर के सभी नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और युवाओं से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और जिले में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साइबर अपराधों और भड़काऊ सामग्री से दूर रहकर डिजिटल सुरक्षा नियमों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments