बुरहानपुरमध्य प्रदेश

हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) 2 जनवरी 2022 को रात्री 10 बजे रामकृष्ण पिता भिमानसिंग उम्र 25 वर्ष जाति भिलाला निवासी ग्राम धुलकोट घर से कहीं चले जाने की सुचना पर गुमइसान का मुकदमा कायम कर जांच मे लिया गया था जांच के दौरान 05 जनवरी को रूपा रेल नदी फारेस्ट रेस्ट हाउस के पीछे गुमशुदा रामकृष्ण की लाश मिली थी जांच उपरान्त पाया की किसी अज्ञात बदमाश ने गुमइंसान रामकृष्ण की हत्या कर दी लाश छुपाने की नियत से हाथ पैर बांध कर रूपारेल नदी मे फैक दिया था थाना निम्बोला पर अपराध क्र 17/22 धारा 302,201 का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की विवेचना के दौरान तलाश हेतु ग्राम वासियो से एंव मोबाईल टावरो से लोकेशन निकालकर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई । बहुता प्रयासो के बाद यह जानकारी मिली की मृतक के परिवार मे भी कोई विवाद था, इस संबंध मे बारिकी से जांच करने पर मृतक के परिजनों पर संदेह होने पर पिता भिमानसिंग, माँ जमनाबाई, बहन कृष्णाबाई से सख्ती से पुछताछ करने पर बताया कि मृतक रामकृष्ण की सगाई हो गयी थी और वह किसी अन्य लडकी से बात करता था, व कोई कामधंधा नही करता था और दिन भर मोबाईल पर बात करता था यह बात परिजन को पता चलने पर वह नाराज थे 2 जनवरी की रात मे करीबन 10 बजे घर पर रामकृष्ण फोन पर किसी अन्य लडकी से बात कर रहा था तो रामकृष्ण के पिता ने नाराज होकर रामकृष्ण को चिल्लाया व बोला कि कोई काम धंधा नही करता और सगाई होने के बाद भी दुसरी लडकी से बात करता है दोनो का आपस मे विवाद हुआ औऱ भिमानसिंग ने रामकृष्ण को दो -तीन थप्पड मार दिया और धक्का दे दिया था धक्का देने से बाथरूम की दिवार से टकराकर जमीन पर गिर गया था व छाती पर लात मार दी जमीन पर गिरने से रामकृष्ण को शरीर मे कोई हरकत नही हो रही थी मृतक के पिता भिमानसिंग ने घबराकर पास मे पडी प्लास्टीक की थैली के बंध उखाडकर दोनों पैरो व लेटरिंग के पास बंधी रस्सी से मृतक की मां जमनाबाई पति भिमानसिंग चौहान उम्र 45 वर्ष व बहन कृष्षा बाई पिता भिमान सिंग उम्र 26 वर्ष की सहायता से बांधकर रूपरेल नदी मे फैक दिया । मृतक के हाथौ व पैरो मे बांधी गई रस्सी साक्ष्य मे मृतक के घर से उसी तरह की रस्सी मिलना एंव आरोपीयान द्वारा भी अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार में सोमवार को मीडिया को देते हुए बताया कि हत्या इस मामले में माता पिता और बहन हत्यारी निकले हैं जिन्हें हिरासत में लेकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button